8 अप्रैल 2014 - 07:40
यूरोपीय पार्लियामेंट के प्रस्ताव के ख़िलाफ़ बिल मंज़ूर

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की पार्लियामेंट में सौ से ज़्यादा सदस्यों नें यूरोपीय पार्लियामेंट के प्रस्ताव का मुक़ाबला करने के लिये पार्लियामेंट में प्रस्ताव पेश किया है और उसको फ़ौरन पास करने की मांग की है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की पार्लियामेंट में सौ से ज़्यादा सदस्यों नें यूरोपीय पार्लियामेंट के प्रस्ताव का मुक़ाबला करने के लिये पार्लियामेंट में प्रस्ताव पेश किया है और उसको फ़ौरन पास करने की मांग की है। पार्लियामेंट के सदस्य हुसैन अली नें बताया कि इस प्रस्ताव में सरकार से माँग की गई है कि जिन देशों नें यूरोपीय पार्लियामेंट के प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है उसके साथ आर्थिक और राजनीतिक सहयोग पर पुनर्विचार करे। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के अनुसार कोई भी यूरोपीय पदाधिकारी ईरान के दौरे में बिना इजाज़त के हर एक से नहीं मिल सकता है। दूसरी तरफ़ संसद नें पाकिस्तान के साथ ईरान के सुरक्षा सहयोग के बिल को मंज़ूरी दे दी है। ईरान की पार्लियामेंट नें आज 187 वोटों से इस बिल को मंज़ूरी दी।

टैग्स